युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर

Apr 14, 2026 08:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - बसवारी गांव में एक 24 वर्षीय युवती आकांक्षा ने पिता की फटकार से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। युवती को उसके पिता ने किसी बात पर डांटा था, जिससे वह इतनी दुखी हुई कि उसने यह कदम उठाया।

युवती ने जहरीला पदार्थ खाया, हालत गंभीर

मुस्करा। थानाक्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बसवारी गांव में युवती ने पिता की फटकार से नाराज होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव निवासी रमेशचन्द्र राजपूत की 24 वर्षीय पुत्री आकांक्षा को मंगलवार उसके पिता ने किसी बात को लेकर डांट दिया था। पिता की डांट युवती को इतनी नागवार गुजरी कि उसने आवेश में आकर घर में रखा जहरीला पदार्थ खा लिया। कुछ ही देर बाद जब आकांक्षा की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे उल्टियां होने लगीं तो परिजनों को अनहोनी की आशंका हुई। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आकांक्षा को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।