क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 आईसीटी की पाठशाला ने दिलाई गौरैया संरक्षण की शपथमौदहा, संवाददाता। विलुप्त होती गौरैया के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उ

क्विज प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साह से लिया भाग

मौदहा, संवाददाता। विलुप्त होती गौरैया के संरक्षण एवं पर्यावरण संतुलन के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से ‘विश्व गौरैया दिवस’ के अवसर पर ‘आईसीटी की पाठशाला’ द्वारा एक विशेष ऑनलाइन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थापक एवं स्टेट आईसीटी अवॉर्डी शिक्षक इंजीनियर शेखर यादव ने किया। कार्यक्रम के अंतर्गत ऑनलाइन क्विज़ एवं गौरैया संरक्षण हेतु शपथ अभियान चलाया गया। जिसमें कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय सिलौली के लगभग 60 छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने न केवल क्विज़ में अपनी भागीदारी दर्ज कराई, बल्कि गौरैया के संरक्षण हेतु शपथ लेकर पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी भी निभाने का संकल्प लिया।

सहायक अध्यापक हरिमोहन गुप्ता के नेतृत्व में विद्यालय में क्विज आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के उपसचिव अनिल कुमार यादव जुड़े। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए डिजिटल हस्ताक्षर युक्त ई-सर्टिफिकेट प्रदान किए।

Voice of UP
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।