करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, हालत गंभीर

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 निर्माणाधीन मकान में लिंटर का जाल बनाते समय हुआ हादसामौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा में रविवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक

करंट की चपेट में आकर मजदूर झुलसा, हालत गंभीर

मौदहा, संवाददाता। क्षेत्र के ग्राम पिपरौंदा में रविवार को निर्माणाधीन मकान में काम करते समय एक मजदूर करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। पिपरौंदा गांव निवासी 35 वर्षीय प्रेमजीत पुत्र दीनदयाल गांव के सुरेन्द्र कुमार के मकान में छत डालने का कार्य कर रहा था। इसी दौरान वह सरिया का जाल बांधते समय अचानक करंट की चपेट में आ गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। परिजनों व ग्रामीणों की मदद से घायल मजदूर को तत्काल कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।