Hamirpur News: लकड़ी माफिया की पुष्पा स्टाइल में प्रशासन को दी चुनौती

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर में लकड़ी माफिया के गुर्गे ने पुष्पा फिल्म की स्टाइल में एक वीडियो बनाकर प्रशासन को खुली चुनौती दी। वायरल वीडियो ने वन विभाग को चेतावनी के साथ खुद की शक्ति दिखाने को कहा। वन क्षेत्राधिकारी ने इसकी पुष्टि करते हुए जांच की बात कही है। क्षेत्र में लकड़ी माफिया का कारोबार तेजी से फलफूल रहा है।

Hamirpur News: लकड़ी माफिया की पुष्पा स्टाइल में प्रशासन को दी चुनौती

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर। क्षेत्र में सक्रिय एक लकड़ी माफिया के गुर्गे ने सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल करके पुष्पा फिल्म की स्टाइल में प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली है। वायरल वीडियो कि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। वन क्षेत्राधिकारी ने जांच के बाद कार्यवाही की बात कही है। क्षेत्र में कई लकड़ी माफिया सक्रिय हैं। मई माह में आए तूफान से हजारों पेड़ों के ध्वस्त होने से इनके कारोबार में जबरदस्त उछाल आया है। प्रतिदिन दर्जनों ट्रक लकड़ी बाहर भेजी जा रही है। गुरुवार को एक लकड़ी कारोबारी के गुर्गे ने फिल्म पुष्पा की स्टाइल में एक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करके वन विभाग और प्रशासन को खुलेआम चुनौती देते हुए कहा कि दम हो तो रोक कर दिखाओ।

इस संबंध में वन क्षेत्राधिकारी अजय कुमार वर्मा ने बताया कि वायरल वीडियो प्राप्त हुआ है। वह मामले की जांच कर रहे हैं। जांच के बाद नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।