स्मार्ट मीटर से तंग महिलाओं का पावर हाउस में हंगामा

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में महिलाओं ने स्मार्ट मीटर के खिलाफ पावर हाउस में हंगामा किया। उपखंड अधिकारी की अनुपस्थिति में अवर अभियंता का घेराव कर नारेबाजी की। महिलाएं आरोप लगाती हैं कि स्मार्ट मीटर के कारण उन्हें समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने स्मार्ट मीटर हटाने और पुरानी व्यवस्था बहाल करने की मांग की।

स्मार्ट मीटर से तंग महिलाओं का पावर हाउस में हंगामा

भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। स्मार्ट मीटर से परेशान महिलाओं ने बुधवार को पावर हाउस में जमकर हंगामा काटा। उपखंड अधिकारी के न मिलने पर अवर अभियंता का घेराव कर विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। जिससे काफी देर तक माहौल गरम बना रहा। स्मार्ट मीटर को पोस्टपेड में बदलाने के आश्वासन पर महिलाएं वापस गई। कस्बे में स्मार्ट विद्युत मीटरों को लेकर गरीब और मजदूर वर्ग में भारी आक्रोश देखने को मिला। बुधवार को वार्ड छह की महिलाएं अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण को संबोधित ज्ञापन देने के लिए पावर हाउस पहुंची थीं। यहां एसडीओ के न मिलने पर महिलाओं ने अवर अभियंता को ज्ञापन दिया।

उनका कहना है कि रोज कमाने-खाने वाले परिवार समय पर रिचार्ज न करा पाने के कारण अंधेरे में रहने को मजबूर हो जाते हैं। स्मार्ट मीटर में बैलेंस समाप्त होते ही तुरंत बिजली कट जाती है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। आरोप लगाया कि नेटवर्क व तकनीकी खामियों के चलते रिचार्ज के बाद भी कई बार बिजली बहाल नहीं हो पाती। अचानक बिजली कटने से घरों में अफरा-तफरी का माहौल बन जाता है। पहले जहां पुराने मीटरों में बिल भुगतान की सुविधा आसान थी, वहीं अब यह व्यवस्था उनके लिए मुसीबत बन गई है। पीड़ितों ने मांग की है कि स्मार्ट मीटर हटाकर पुरानी व्यवस्था बहाल की जाए, ताकि गरीब उपभोक्ताओं को राहत मिल सके। इस मौके पर लक्ष्मी, सुदामा, अंजू, शोभा, कल्ली, प्रतिमा, शान्ति सहित बड़ी संख्या महिलाएं मौजूद रही।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।