महिलाओं ने मां-बेटी को उसी के घर में बंधक बनाकर पीटा
राठ। संवाददाता दबंग महिलाओं द्वारा पुत्री सहित महिलों को उसी के घर में
राठ। संवाददाता
दबंग महिलाओं द्वारा पुत्री सहित महिलों को उसी के घर में बंधक बनाकर मारपीट की गई। जब महिला अपनी पुत्री के साथ शिकायत करने थाने जा रही थी। तो रास्तें मे चार दबंगों ने उनको रोक कर गाली गलौच करने लगे तो महिला के शोर मचाने पर चारों जान माल की धमकी देते हुए वहां से भाग खडे़ हुए। पीड़िता ने पुलिस क्षेत्राधिकारी को प्रार्थना पत्र देते हुए कार्यवाही किये जाने की गुहार लगाई है।
थाना मझगवां क्षेत्र के ग्राम गोहानी पनवाड़ी निवासी उर्मिला पत्नी दृगपाल ने सीओ अखिलैश राजन को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया है कि वह गुरूवार को दोपहर 2 बजे अपनी पुत्री मम्मू के साथ अपने गांव स्थित घर पहुंची थी। तभी वहां गांव की चार महिलाए उसके घर के अंदर जबरिया घुस आई और उसकी पुत्री सहित उसको बंधक बनाकर उनके साथ जमकर मारपीट की तथा उसके 1630 रुपए व मोबाइल छीन लिया। वह किसी तरह महिलाओं के चंगुल से छूटकर 7 बजे शाम को अपनी पुत्री के साथ थाने जा रही थी। तभी रास्तें में चार दबंगों नै उसे रोक लिया और उसके साथ गाली गलौच करने लगे। महिला द्वारा शोर मचाने पर उक्त दबंग उसे जान माल की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए। महिला ने आरोप लगाया है कि थाने शिकायत करने पर पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही न किए जाने से परेशान महिला ने सीओ को प्रार्थना पत्र देते हुये कार्यवाही किये जाने की मांग की है।