हाईवे पर महिला फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कानपुर रेफर

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर, संवाददाता। भरुआ सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया की इस्पात फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट में

हाईवे पर महिला फैक्ट्री कर्मी को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, कानपुर रेफर

हमीरपुर, संवाददाता। भरुआ सुमेरपुर फैक्ट्री एरिया की इस्पात फैक्ट्री में सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी करने जा रही महिला कर्मी को हाईवे पर अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में फैक्ट्री कर्मी को पीएचसी से जिला अस्पताल और फिर वहां से कानपुर रेफर किया गया है।सुमेरपुर कस्बे के ब्लाक के निकट की निवासी 55 वर्षीय सरस्वती द्विवेदी जूही इस्पात फैक्ट्री में काम करती हैं। कोरोना काल में पति वीरेंद्र द्विवेदी की मौत के बाद उन्हें उसी फैक्ट्री में काम मिल गया था, जिसमें पति नौकरी थे। सरस्वती के दो बच्चे हैं, जो अभी नाबालिग हैं। रोज की तरह शनिवार को सरस्वती द्विवेदी सुबह की शिफ्ट में ड्यूटी करने को घर से निकली थी।

कानपुर-सागर हाईवे में ज्योति धर्मकांटा के पास सरस्वती को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। आनन-फानन में सरस्वती को घटना स्थल से उठाकर पीएचसी लाया गया। यहां से प्राथमिक उपचार के बाद हमीरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल से भी सरस्वती को कानपुर रेफर कर दिया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।