Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsWoman Files Complaint Against Husband for Abuse and Abandonment
 पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

पति ने पत्नी को मारपीट कर घर से निकाला

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 पिता व भाई के साथ थाने पहुंचकर दी तहरीर बिवांर, संवाददाता। भाभी से बात कर रही महिला के साथ पति ने मारपीट की। इसके बाद रात में घर से बाहर निकाल दिया। पिता व भाई के साथ आई महिला ने पति के खिलाफ थाने...

Nov 11, 2025 05:04 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

0 पिता व भाई के साथ थाने पहुंचकर दी तहरीर बिवांर, संवाददाता। भाभी से बात कर रही महिला के साथ पति ने मारपीट की। इसके बाद रात में घर से बाहर निकाल दिया। पिता व भाई के साथ आई महिला ने पति के खिलाफ थाने में तहरीर दी। करगांव गांव की गुड़िया पत्नी रामनरेश ने थाना में तहरीर देकर बताया कि पति मायका से रुपये लाए जाने का दबाव बनाते हुए 4 साल से परेशान करता चला आ रहा है। रुपये न मिलने पर आए दिन मारपीट कर रहा है। महिला रात में अपने मायका में फोन से भाभी से बातचीत कर रही थी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

पति ने आकर अभद्रता कर फोन छीन कर मारपीट कर देने से शरीर चेहरे में गंभीर चोट आ गई। रात 9:00 बजे के करीब पति ने महिला का हाथ पकड़ कर घसीटते हुए ले जाकर दरवाजा के बाहर कर दिया। रात को महिला ने अपनी जेठानी के घर में जाकर शरण ली। महिला के फोन से मायका में जानकारी देने पर पिता व भाई आ गए। अपने पिता व भाई के साथ आई महिला ने पति के खिलाफ थाना मेंतहरीर दी है। एसआई विजय बहादुर ने बताया कि महिला की तहरीर मिली है। उसके पति की तलाश कर कार्यवाही की जाएगी।