Hamirpur News: युवक को पीटने में पिता-पुत्रों सहित चार पर मुकदमा
हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Hamirpur News: 0 बीते तीन सिंतबर को डेयरी दूध देकर लौटते समय की थी मारपीट कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बचरौली गांव निवासी महिला ने पुत्र के साथ रास्ते रोककर गाल

Hamirpur News: कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के बचरौली निवासी महिला ने पुत्र के साथ रास्ते रोककर गाली-गलौज करने और मना करने पर मारपीट करने की तहरीर थाने में दी है। महिला की तहरीर पर पुलिस ने पिता-पुत्र सहित चार के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। बचरौली गांव निवासी पारस पत्नी बृजेश निषाद ने थाने में तहरीर देकर बताया कि तीन सितंबर को शाम सात बजे बेटा बिंदबाबू गांव में स्थित दूध डेरी में दूध देने गया था। तभी रास्ते में गांव निवासी उदयभान सिंह ने अपने पुत्रों गुंडा और छोटू तथा शिवम पुत्र सुखवीर ने बिंदबाबू को गाली गलौज किया। जब उसने विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की।
शोर सुनकर जब मैं उसे बचाने पहुंची तो सभी ने गाली गलौज किया तथा धक्का देकर गिरा दिया। पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने चारों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है।


