डाक लेने के लिए प्रधान डाकघर बुलाते कर्मी
Hamirpur News - हमीरपुर की एक महिला ने डाक वितरण में हो रही लापरवाही के कारण डाक अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का कहना है कि उसे डाक लेने के लिए डाकघर बुलाया जा रहा है और उसके पते पर डाक नहीं पहुंचाई जा रही है। उसने कार्रवाई की मांग की है।

हमीरपुर। डाक वितरण के नाम पर बरती जा रही लापरवाही से परेशान महिला ने डाक अधीक्षक से शिकायत की है। महिला का कहना है कि डाक लेने के लिए उसे डाकघर बुलाया जा रहा है। सिविल सर्जन बंगला निवासी भारती देवी पत्नी धर्मेन्द्र कुमार ने बताया कि उनके पते पर डाक आनी थी। जो प्रधान डाकघर में आने के बाद उसको फोन करके डाकघर आकर डाक लेने का दबाव बनाया जा रहा है। जब उसने दिये गए पते पर डाक पहुंचाने की बात कही तो डाकिया द्वारा डाक वापस करने की धमकी दी जा रही है। जिससे परेशान महिला ने बुधवार को प्रधान डाकघर के डाक अधीक्षक से शिकायत कर डाक वितरण में लगे कर्मचारी के खिलाफ जांच कराकर कार्यवाही की मांग की है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


