Hamirpur News: वायरल वीडियो.. दुधमुंहे को झिंझोड़कर सड़क किनारे छोड़ा
Hamirpur News: हमीरपुर में मौदहा कस्बे के कुम्हरौडा मोहल्ले में एक महिला ने अपने दुधमुंहे बच्चे को सड़क किनारे छोड़ दिया। वायरल वीडियो में उसे बच्चे को बुरी तरह झिंझोड़ते हुए दिखाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है और स्थानीय लोगों ने महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। बच्चा सुरक्षित है।

Hamirpur News: हमीरपुर। मौदहा कस्बे के कुम्हरौडा मोहल्ले में एक महिला का अपने दुधमुंहे बच्चे के साथ बेरहमी की सारी हदें पार कर उसे सड़क किनारे छोड़ने का शर्मनाक मामला सामने आया है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 29 सेकेंड के इस वायरल वीडियो में महिला बच्चे को दोनों हाथों से बुरी तरह से झिंझोड़ती हुई नजर आ रही है। इसके बाद महिला बच्चे को सड़क किनारे छोड़ देती है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है। वायरल हो रहे वीडियो में महिला कथित तौर पर अपने दुधमुंहे मासूम को बुरी तरह से झिंझोड़ती हुई और फिर सड़क किनारे छोड़कर जाती हुई नजर आ रही है।
वीडियो सामने आने के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर आक्रोश है और महिला के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठ रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, अभी तक इस मामले में कोई लिखित तहरीर पुलिस को नहीं मिली है। मौदहा पुलिस के मुताबिक वायरल वीडियो कुम्हरौडा मोहल्ले का है। बच्चा सुरक्षित व ठीक है। प्रारंभिक जानकारी में मामला सास-बहू के विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।


