ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तर प्रदेश हमीरपुरपत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की

पत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की

अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने अपने ही पति को को जिंदा जलाने की नाकाम कोशिश की। महिला ने चारपाई पर लेटे पति के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और जलती हुई तीली फेंक दी। पति जान बचाकर भागा लेकिन तब तक उसका...

पत्नी ने पति को जिंदा जलाने की कोशिश की
हिन्दुस्तान टीम,हमीरपुरWed, 21 Jun 2017 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

अवैध संबंधों के शक में एक महिला ने अपने ही पति को को जिंदा जलाने की नाकाम कोशिश की। महिला ने चारपाई पर लेटे पति के ऊपर पेट्रोल छिड़क दिया और जलती हुई तीली फेंक दी। पति जान बचाकर भागा लेकिन तब तक उसका दाहिना हाथ झुलस गया। पति ने पत्नी और पुत्री के खिलाफ तहरीर दी है। बुधवार की सुबह 10 बजे के आसपास कस्बे के चिकवा थोक उपरौस मोहल्ला निवासी गुलाब पीपरा (55) चारपाई पर लेटा हुआ था। तभी उसकी पत्नी शकुंतला ने उसके ऊपर पेट्रोल डालकर आग लगाने की कोशिश की। कोतवाली तहरीर लेकर पहुंचे गुलाब ने बताया कि उसकी पत्नी को इस बात का शक है कि उसके किसी से अवैध संबंध है। इसके लिए चलते आए दिन उसके घर में लड़ाई-झगड़ा होता रहता है। पत्नी उसकी एक नहीं सुनती है। इससे पूर्व भी उसकी पत्नी उसके साथ ऐसी हरकतें कर चुकी है और वो हर बार पुलिस को तहरीर देकर अपनी जान की गुहार लगाता है। इस बार तो हद कर दी। अगर वो समय से उठकर भाग नहीं जाता तो जिंदा जल जाता। पत्नी के साथ उसकी पुत्री नेहा भी साथ दे रही है। पति ने पत्नी से जान-माल की सुरक्षा और कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। गुलाब की पत्नी शकुंतला का कहना है कि उसका पति फर्जी आरोप लगा रहा है। उसने जलाने की कोशिश नहीं की है वो खुद ही अपने आप जल गया है। दूसरी तरफ पड़ोसियों का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर इस तरह की लड़ाई-झगड़े होते रहते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें