जल संस्थान के निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - फोटो नंबर 15- प्रदर्शन करते जल संस्थान के कर्मचारी। मुस्करा। जल संस्थान के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। जल संस्थान के कर्मचारियों ने बत

जल संस्थान के निजीकरण के विरोध में किया प्रदर्शन

मुस्करा। जल संस्थान के निजीकरण के खिलाफ कर्मचारी लामबंद हो गए हैं। जल संस्थान के कर्मचारियों ने बताया कि संस्थान ने अपने कार्य को एक प्राइवेट कंपनी को दे दिया है, जिसके चलते जनपद की 52 इकाइयों में लगभग दो सैकड़ा से अधिक लोग आज बेरोजगारी की कगार पर खड़े हो गए हैं। संस्थान में ये लोग पिछले 20-25 सालों से कार्यरत हैं, उसके बाद भी आज संस्थान ने इन लोगों को बेसहारा छोड़ दिया है। जल संस्थान के ऑपरेटर इदरीस ने बताया कि उनकी नियुक्ति प्राइवेट ठेकदार के द्वारा कराई गई थी और अब इतने सालों के बाद विभाग ने उन्हें मानदेय देने से स्पष्ट रूप से मना कर दिया है।

कर्मचारियों ने एकजुट होकर मोर्चा खोल दिया है और कहा कि उनकी बहाली न होने पर वो हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे।

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।