Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsWater Dispute Escalates Man Attacked with Axe in Bivaar
 कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा

कोर्ट के आदेश पर पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा

संक्षेप: Hamirpur News - 0 बीते 30 अक्टूबर को पानी के विवाद में हुई थी मारपीट बिवांर, संवाददाता। घर का पानी निकलने को लेकर युवक ने पड़ोसी युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र के...

Sun, 16 Nov 2025 05:26 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

0 बीते 30 अक्टूबर को पानी के विवाद में हुई थी मारपीट बिवांर, संवाददाता। घर का पानी निकलने को लेकर युवक ने पड़ोसी युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया था। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। कस्बा बिवांर के सिंचाई डाक बंगला के पास के मानसिंह पुत्र जागेश्वर प्रजापति ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि नाली के अभाव के चलते घर का पानी रास्ता से बहने लगा है। जिस पर महेश्वरीदीन प्रजापति अभद्रता करने लगा। विरोध करने पर महेश्वरीदीन में जान से मार देने की नीयत से हाथ में लिए कुल्हाड़ी से वार कर दिया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिससे वह लहूलुहान होकर अचेत हो गया। पत्नी आरती ने पानी के छींटा लगाकर होश में किया। जिसके बाद उसने थाने पहुंचकर महेश्वरीदीन व उसके पुत्र विनोद के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। पुलिस ने पिता-पुत्र के खिलाफ धारा 74,110, 333, 352, 351(3)पर थाना में रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि घटना 30 अक्टूबर की है अदालत के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच का कार्य कर पिता पुत्र के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।