Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsVoter Revision Campaign Tehsildar Inspects Polling Booths and Guides BLOs
एसआईआर सर्वे का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार

एसआईआर सर्वे का जायजा लेने पहुंचे तहसीलदार

संक्षेप:

Hamirpur News - सरीला में तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने शनिवार को मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथों का निरीक्षण किया। उन्होंने बीएलओ को दिशा निर्देश दिए कि मतदाताओं से कोई दस्तावेज नहीं लिया जाएगा और सभी विवरण सही तरीके से जमा करने की आवश्यकता है। यह अभियान चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलेगा।

Nov 22, 2025 09:58 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

सरीला। शनिवार को तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने मतदाता गहन पुनरीक्षण अभियान का बूथों पर जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। चार नवंबर से चार दिसंबर तक चलने वाले गहन मतदाता पुनरीक्षण अभियान में विधानसभा राठ अंतर्गत तहसील सरीला में 149 बूथों पर यह अभियान चलाया जा रहा है। शनिवार को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तहसीलदार राममोहन कुशवाहा ने करियारी के बूथ संख्या 86 के बीएलओ प्रशांत कुमार व जमखुरी के बूथ संख्या 119 के बीएलओ संतोष कुमार, बीरा के बूथ संख्या 122 के बीएलओ प्रतिपाल व बिरहट के बूथ संख्या 16 के बीएलओ अंगद सिंह के गणना पत्रकों का निरीक्षण किया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

तहसीलदार राम मोहन कुशवाहा ने बताया कि गणना प्रपत्र वितरण एवं संग्रहण के दौरान मतदाताओं से किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं लिया जाना है। जिन मतदाताओं द्वारा गणना प्रपत्र पर अपना विवरण भरकर बूथ लेवल अधिकारी के पास जमा कर दिया जाएगा उन सभी मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित किया जाएगा। उन्होंने सभी बीएलओ को गृह भ्रमण के दौरान मृत, स्थानांतरित, अनुपस्थित व डुप्लीकेट मतदाताओं का चिन्हीकरण ध्यान पूर्वक करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी मतदाता द्वारा गणना प्रपत्र को ऑनलाइन माध्यम से भरकर दस्तावेज सहित अपलोड किया है तो बीएलओ द्वारा मतदाता के घर भ्रमण कर उसका सत्यापन किया जाएगा। निर्धारित समय में कार्य न करने पर संबंधित बीएलओ के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।