उत्पीड़न के शिकार दलित परिवार की अफसरों से गुहार

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली के अरतरा गांव के एक दलित परिवार को ग्राम प्रधान की शह पर उत्पीड़ित किया जा रहा है। इस परिवार की महिलाओं को सरकारी हैंडपंप से...

उत्पीड़न के शिकार दलित परिवार की अफसरों से गुहार

हमीरपुर। मौदहा कोतवाली के अरतरा गांव के एक दलित परिवार को ग्राम प्रधान की शह पर उत्पीड़ित किया जा रहा है। इस परिवार की महिलाओं को सरकारी हैंडपंप से पानी भरने की कीमत मारपीट और बेइज्जती कराकर चुकानी पड़ रही है। थाने में सूचना दी गई है, मगर पुलिस इस मामले को हल्के में ले रही है।

अरतरा गांव निवासी हीरेंद्र अहिरवार ने बताया कि उत्पीड़न का यह सिलसिला चार माह से चल रहा है। ग्राम प्रधान भी इसमें बराबर का शरीक है। 23 फरवरी को उसकी पत्नी सन्नू सरकारी हैंडपंप से पानी भरने गई थी, तभी गांव के कामता प्रसाद प्रजापति ने उसके बर्तन उठाकर फेंक दिए और जातिसूचक शब्दों से अपमानित करते हुए पानी न भरने देने की चेतावनी दी। पड़ोसियों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इससे पूर्व 16 अक्टूबर 21 को भी पानी भरने के दौरान योजनाबद्ध तरीके से उक्त कामता प्रसाद और इसके परिवार के लोगों ने उसकी पत्नी के साथ मारपीट की थी। पीड़ित परिवार का कहना है कि इनका उत्पीड़न बढ़ता जा रहा है। उच्चाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur Newsउत्पीड़न के शिकार दलित परिवार की अफसरों से गुहार