Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsVasant Panchami Celebrations Schools Honor Goddess Saraswati with Pooja and Havan
बसंत पंचमी पर स्कूलों में हवन-पूजन की रही धूम

बसंत पंचमी पर स्कूलों में हवन-पूजन की रही धूम

संक्षेप:

Hamirpur News - 0 पीत वस्त्र धारण कर शिक्षक व छात्र-छात्राएं पहुंचे स्कूलफोटो-18-सरस्वती विद्या मंदिर में हवन में आहुतियां देते छात्र।19- कुरारा के कस्तूरबा बालिका वि

Jan 23, 2026 10:56 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। जिले के शिक्षण संस्थानों में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान विद्यालयों में पीत वस्त्र धारण कर बच्चे व शिक्षक पहुंचे। इसके बाद हवन में शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने आहुतियां दी। इसके बाद सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। नगर के सरस्वती विद्या मंदिर इण्टर कालेज में बसन्तोत्सव कार्यक्रम मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत संगीताचार्य ज्ञानेश जड़िया के नेतृत्व में मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन वन्दना तथा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन पूजन से हुआ। कार्यक्रम के यजमान की भूमिका में विद्यालय के प्रधानाचार्य रामप्रकाश गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी सुनीता गुप्ता रही तथा पुरोहिती कर्म पं.लक्ष्मीप्रसाद अवस्थी व पूजन में सहयोग आचार्य रामप्रकाश अवस्थी ने कराया।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इस अवसर पर छात्रा प्रगति द्वारा बसन्त नृत्य प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में आचार्य शिवनाथ व वेद प्रकाश शुक्ल का विशेष सहयोग रहा। सरस्वती शिशु मंदिर व न्यू देहली पब्लिक स्कूल में भी बसंत पंचमी पर मां सरस्वती का पूजन किया गया। मां सरस्वती का मनाया प्राकट्योत्सव मौदहा। बसंत पंचमी पर सरस्वती शिशु मंदिर व सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में ज्ञान दायिनी मां सरस्वती का प्राकट्योत्सव का कार्यक्रम हवन पूजन के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप प्रधानाचार्य भारत सिंह एवं राकेश कुमार सक्सेना रहे। मुख्य अतिथि विद्यालय समिति के सदस्य प्रदीप कुमार द्विवेदी रहे। हवन पूजन का कार्य पं.रामकुमार शुक्ल द्वारा सम्पन्न कराया गया। युग चेतना में हुआ सरस्वती पूजन भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के नजरपुर में संचालित युग चेतना महाविद्यालय में बसंत पंचमी पर्व श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गयी। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.अनिल कुमार पांडे ने मां सरस्वती के चित्र का पूजन अर्चन कर आरती उतारी और सरस्वती वंदना के साथ पूजन किया। इस मौके पर डॉ.अमित गुप्ता, प्रद्युम्न कुमार, सुनील यादव, श्रवण कुमार, वीरेंद्र कुमार, प्रशांत तिवारी, संदीप कुमार, अभिषेक कुमार, आनंद अग्निहोत्री सहित कॉलेज के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। छात्राओं व शिक्षिकाओं ने हवन में दी आहुतियां कुरारा। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में बसंत पंचमी व नेता जी सुभाष चंद्र बोस जयंती का आयोजन श्रद्धा उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम के शुभारम्भ अवसर पर विद्यालय की वार्डन अर्चना सिंह व शिक्षिकाओं व छात्राओं के साथ मां सरस्वती व नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर शिक्षिकाएं संघ प्रिया गौतम, सुमन साहू, संध्या, भारती शुक्ला, ज्योति सक्सेना, श्रवण कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य पुष्पा, सरमन, रामदेवी, सिगमा यादव, शैलेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। श्रद्धा उत्साह से मनी बसंत पंचमी राठ। विद्या की देवी मां सरस्वती की उपासना के साथ बसंत पंचमी का पर्व स्कूलों में श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाया गया। सरस्वती बाल मंदिर इंटर कॉलेज में हवन पूजन के साथ मां सरस्वती की आराधना की गई। इस मौके पर प्रबंधक श्याम सुंदर मुखिया, अखिलेश तिवारी, जगत राम तिवारी आदि मौजूद रहे। इंडस वैली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य आशीष रावत ने शिक्षा में सुधारों पर अपने विचार व्यक्त किए। विद्या की देवी का जन्मोत्सव मनाया बिवांर। कस्बा बिवांर के सुरही मोहाल में सरस्वती शिशु मंदिर में बसंत पंचमी पर मां सरस्वती के चित्र दीप को जलाकर माल्यार्पण किया गया। प्रबंधक केशव सिंह गौतम की मौजूदगी में शिक्षकों ने हवन-पूजन में आहुतियां दी।