
संविदा विद्युत कर्मियों की छंटनी से गहराया आक्रोश
संक्षेप: Hamirpur News - रविवार को सरीला में उप्र पॉवर कॉरपोरेशन संविदा कर्मचारियों की बैठक हुई। मुख्य अतिथि रणबहादुर सिंह यादव ने संविदा कर्मचारियों की छंटनी का विरोध किया और सरकार की रोजगार नीतियों पर सवाल उठाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि निर्णय वापस नहीं हुआ, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करेगा।
सरीला। रविवार को कस्बे में उप्र उत्तर प्रदेश पॉवर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ की जिला स्तरीय बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता विष्णु कुमार द्विवेदी व संचालन खंडीय अध्यक्ष शाकिर मंसूरी ने किया। मुख्य अतिथि प्रदेश संगठन मंत्री रणबहादुर सिंह यादव ने संविदा कर्मचारियों की बड़े पैमाने पर की जा रही छंटनी को लेकर कड़ा विरोध जताया। उन्होंने ऊर्जा प्रबंधन को संविदा कर्मियों की लगातार हो रही दुर्घटनाओं के लिए जिम्मेदार ठहराया और कहा कि सरकार की रोजगार नीतियों का खुला उल्लंघन किया जा रहा है। वर्षों से सेवा दे रहे संविदा कर्मियों को एक झटके में बाहर का रास्ता दिखा दिया गया, जो अत्यंत निंदनीय है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यदि यह निर्णय वापस नहीं लिया गया, तो संगठन प्रदेशव्यापी आंदोलन करने से पीछे नहीं हटेगा। राठ खंडीय कमेटी का भी विस्तार किया गया, जिसमें चंद्रपाल को उपखंडीय मंत्री, चरन सिंह को उपाध्यक्ष, अखिलेश द्विवेदी को संयुक्त मंत्री, राजबहादुर को संगठन मंत्री मनोनीत किया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे विष्णु द्विवेदी ने कहा कि संगठन के माध्यम से ही समस्याओं का समाधान संभव है। शाकिर मंसूरी ने संविदा कर्मियों की समस्याओं के निस्तारण पर जोर दिया। इस मौके पर दिनेश कुमार, मंगल सिंह, बलवान सिंह, रामप्रकाश, नरेश कुमार, मनोज कुमार, हुकुम सिंह, ब्रजभूषण, गंगाप्रसाद, धर्मेंद्र सिंह, खूबचंद राजपूत, कल्लू यादव लाइनमैन आदि उपस्थित रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




