जिले के चार परीक्षा केंद्रों में होगी एसआई भर्ती परीक्षा

Mar 09, 2026 10:53 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 आगामी 14 व 15 मार्च को संपन्न कराई जानी है परीक्षा हमीरपुर, संवाददाता। उप निरीक्षक (एसआई) परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों में 14 व 15 मार्च संप

जिले के चार परीक्षा केंद्रों में होगी एसआई भर्ती परीक्षा

हमीरपुर, संवाददाता। उप निरीक्षक (एसआई) परीक्षा जिले के चार परीक्षा केंद्रों में 14 व 15 मार्च संपन्न कराई जाएगी। शांतिपूर्ण व नकलविहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं। जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से आयोजित उप निरीक्षक (एसआई) परीक्षा आगामी 14 व 15 मार्च को मुख्यालय के राजकीय बालिका इंटर कालेज, श्री विद्या मंदिर इंटर कालेज, राजकीय हाईस्कूल कुछेछा व राजाराम इंटर कालेज झलोखर को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा के दौरान केंद्रों में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। परीक्षा केंद्रों में सघन चेकिंग के बाद प्रवेश पत्र व पहचान पत्र दिखाने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जाएगा।जिला

विद्यालय निरीक्षक महेश कुमार गुप्ता ने बताया कि एसआई भर्ती परीक्षा के लिए चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। जहां पर सीसीटीवी की निगरानी के साथ कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा संपन्न कराई जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।