मार्ग दुर्घटना में किशोर सहित दो घायल

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - मौदहा में अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो युवक घायल हो गए। शाहजहांपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप बाइक से हार्वेस्टर देखने जाते समय गिर गए, जबकि 17 वर्षीय हिमांशु इगोहटा गांव से कस्बे की ओर आते समय गिरा। दोनों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

मार्ग दुर्घटना में किशोर सहित दो घायल

मौदहा। क्षेत्र में हुई अलग-अलग सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल हो गए। दोनों घायलों को लहू लुहान हालत में राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। शाहजहांपुर निवासी 30 वर्षीय संदीप सिंह पुत्र मुख्तार सिंह बाइक में सवार होकर हार्वेस्टर मशीन देखने जाते समय बिगहना के निकट बाइक का संतुलन बिगड़ जाने से सड़क पर गिरकर घायल हो गया। लहुलुहान हालात में साथियों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसी प्रकार इगोहटा गांव निवासी 17 वर्षीय हिमांशु पुत्र मुकेश बाइक से कस्बे की ओर आते समय मकरांव के निकट सड़क पर गिरकर घायल हो गया।

जिसे राहगीरों की मदद से कस्बे के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।