अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
Apr 07, 2026 11:14 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Hamirpur News - राठ के निवादा गांव के शरद सिंह उर्फ लकी ने 22 मार्च को जलालपुर भेड़ी डांडा के मां महेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन के बाद घर लौटते समय बमराहा नाला मोड़ पर ट्रक की टक्कर से घायल हो गए। हादसे के बाद शरद सिंह को इलाज के लिए हमीरपुर जाना पड़ा। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

राठ। बिवांर थानाक्षेत्र अंतर्गत निवादा गांव निवासी शरद सिंह उर्फ लकी ने बताया कि वह 22 मार्च की शाम 5 बजे जलालपुर भेड़ी डांडा के मां महेश्वरी देवी मंदिर के दर्शन करके अपने गांव जा रहा था। तभी बमराहा नाला मोड़ के पास बिवांर की तरफ से आ रहे ट्रक ने बोलेरो में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे बोलेरो कार सड़क किनारे गहरे गड्ढे में चली गई। जिस कारण वह घायल हो गया और इलाज कराने हमीरपुर गया था। शरद सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


