
रात में पति से बात, सवेरे फंदे से लटकी मिली नवविवाहिता
Hamirpur News - हमीरपुर में दो विवाहिताओं ने आत्महत्या की। एक की शादी छह महीने पहले हुई थी और वह मायके में थी। दूसरी नेहा ने भी अपने पति से बात करने के बाद फांसी लगाई। दोनों मामलों में पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। आत्महत्या के कारण स्पष्ट नहीं हैं, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।
हमीरपुर, संवाददाता। जनपद में अलग-अलग दो विवाहिताओं ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने ली। मरने वालों में एक की शादी छह माह पूर्व हुई थी। चार दिन से वह मायके में रह रही थी। बीती रात पति से फोन पर बात करने के बाद सवेरे उसका शव फंदे से लटका देख परिजन दंग रह गए। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा है। थाना ललपुरा के स्वासा खुर्द गांव निवासी महेंद्र प्रसाद की 30 वर्षीय पत्नी रूबी ने रविवार की देर रात परिजनों के सोने के बाद संदिग्धावस्था में फांसी लगाकर जान दे दी। आत्महत्या करने का कारण स्पष्ट नहीं हुआ है।

इस घटना से मृतका के परिवार में कोहराम मच गया। रात में पति से बात, सवेरे फंदे पर लटका मिला शव बिवांर। निवादा गांव की 20 वर्षीय नेहा पुत्री भूरेलाल अनुरागी की शादी थाना कुरारा के रिठौरा गांव में बीते मई माह में अखिलेश पुत्र कमलेश के साथ हुई थी। नेहा चार दिन पहले मायका आई थी। शनिवार रात फोन से अपने पति से बात करती रही। सुबह छह बजे की करीब कमरे में छत के कुंदा में साड़ी से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। नेहा की भाभी ने जब उसे फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी। मृतका के भाई पुष्पेंद्र ने थाना में जानकारी दी। एसआई विजय बहादुर ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति ने बताया कि तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई होगी।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


