दो साल से बिस्तर पर पड़े युवक ने फांसी लगाकर दे दी जान
Hamirpur News - हमीरपुर में एक युवक, मलखान अहिरवार, ने सड़क दुर्घटना में दोनों पैर खराब होने के बाद आत्महत्या कर ली। उसकी मां खेत से लौटने पर उसे फांसी पर लटका पाया। हादसे के बाद युवक बिस्तर पर ही रहने लगा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

हमीरपुर। हादसे में दोनों पैर खराब होने के बाद से बिस्तर पर पड़े युवक ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खेतों से शीला बीनकर लौटी मां ने पुत्र को फंदे से लटका देखा तो चीख पड़ी। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। थाना क्षेत्र के डामर गांव निवासी 35 वर्षीय मलखान अहिरवार मजदूरी करता था। दो वर्ष पूर्व अपने रिश्तेदार के साथ कदौरा से चतेला जाते समय इसके दोनों पैर सड़क दुर्घटना में फ्रैक्चर हो गए। पिता ने खेत बेचकर इलाज कराया। इलाज से जान तो बच गई लेकिन चलना-फिरना बंद हो गया। दोनों पैर बेकार होने की वजह से मलखान बिस्तर पर आ गया था।
एक साल पूर्व पिता छिद्दू की मौत हो गई। मां इसकी देखभाल कर रही थी। घटना के समय मां खेतों में गई थी। जब शाम को सात बजे मां लौट कर आई तो देखा बेटा साफी के सहारे फांसी के फंदे पर लटकर रहा था। मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। शोर सुनरकर आसपास के लोग जुट गए। मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव को पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


