Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsTragic Suicide of 35-Year-Old Man in Amiliya Thok Family Struggles with Stress and Alcoholism

हमीरपुर में पत्नी से बात न होने से परेशान युवक ने लगा ली फांसी

Hamirpur News - कस्बे की अमिलिया थोक में 35 वर्षीय युवक बृजेंद्र कुमार ने फंदा लगा लिया। उसकी मां जब शाम को बकरी चराकर लौटी तो उसे फंदे पर लटका देखा। पड़ोसियों की मदद से उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने...

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुरSat, 28 Dec 2024 10:34 PM
share Share
Follow Us on

कस्बे की अमिलिया थोक में एक युवक ने घर के अंदर फंदा लगा लिया। शाम को बकरी चरा कर आई मां ने उसे फंदा में लटका देखकर सन्न रह गई। पड़ोसियों की मदद से फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कस्बे के अमिलिया थोक निवासी सुनील कुमार ने बताया कि उसका 35 वर्षीय भाई बृजेंद्र कुमार मां रामकली के साथ रहता था। जबकि उसकी पत्नी फूला दो बच्चियों पुत्री तनवी व राशि के साथ अपने माता-पिता के साथ दिल्ली में रहती है। सुनील ने बताया कि भाई भी पहले दिल्ली में पत्नी व बच्चों के साथ रहता था। लेकिन आए दिन शराब पीकर झगड़ा करने के चलते ससुरालीजनों से उसे वहां से भगा दिया था। इस पर वह करीब छह माह पूर्व घर लौट आया था। आरोप लगाया कि भाई अपनी पत्नी से बात करना चाहता था। लेकिन उसके ससुराल वाले उससे बात नहीं कराते थे। इसी तनाव में वह रह रहा था। शनिवार को जब दोपहर में मां बकरी चराने चली गई और वह फैक्ट्री ड्यूटी पर चला गया। तभी उसने सूना घर पाकर फंदा लगा लिया। शाम करीब 5:00 बजे जब मां घर वापस आई तो उसे फंदे पर लटकता हुआ देखा तो आनन फानन में पड़ोसियों के साथ उसे भी सूचना दी। पड़ोसियों की मदद से मां ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर पंचनामा की कार्यवाही कर रही है। वहीं उसकी पत्नी को भी सूचना दी है। जानकारी मिलने पर वह दिल्ली से घर आने के लिए रवाना हो गई है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें