Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsTragic Road Accident in Jalaun Woman Killed by Speeding Truck
हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

हमीरपुर में ट्रक की टक्कर से महिला की मौत

संक्षेप:

Hamirpur News - जालौन जनपद के झबरा-जिटकरी मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार महिला की तेज रफ्तार ट्रक से कुचलकर मौत हो गई। रामदीन अपने परिवार के साथ ससुराल जा रहे थे, तभी ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मारी। चालक फरार हो गया है और पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

Dec 03, 2025 03:27 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

जरिया थानाक्षेत्र के झबरा–जिटकरी मार्ग पर बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। जालौन जनपद निवासी बाइक सवार परिवार को एक तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। पहिए के नीचे आने से महिला की कुचलकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। जालौन जनपद के थाना आटा क्षेत्र के ग्राम परासन भड़राडेरा निवासी रामदीन ने बताया कि वह किसान है। बुधवार सुबह 7.30 बजे वह पत्नी रामरती और बहू के साथ बाइक से जमौड़ी डांडा स्थित ससुराल के यहां त्रयोदशी कार्यक्रम में शामिल होने निकला था। झबरा–जिटकरी मार्ग पर पहुंचे ही थे पीछे से आए तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

इससे उसकी पत्नी रामरती सड़क पर जा गिरी और अनियंत्रित ट्रक का अगला पहिया उनके ऊपर से निकल गया। इससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद एक किलोमीटर दूर चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर सीओ सरीला शाहरुख खान, थाना प्रभारी जरिया दिनेश कुमार पांडेय और चौकी प्रभारी रमाकांत शुक्ल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी प्रभारी रमाकांत शुक्ल ने बताया कि मृतका के पति रामदीन की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश में जुटी है।