अज्ञात वाहन की टक्कर से मोपेड सवार दो की मौत, एक घायल
हमीरपुर में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसे में मोपेड सवार दो लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। मोपेड सवार रामबिहारी, रामबहोरी और समीर वर्मा कपसा की ओर जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया।
हमीरपुर, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम टिकरी बुजुर्ग में गुरुवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे में मोपेड सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसे की सूचना मिलते ही यूपी 112 और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को तत्काल अस्पताल भिजवाया गया।
हादसे का विवरण
गुरुवार की देर रात मोपेड सवार 40 वर्षीय रामबिहारी निवासी फत्तेपुरवा, 48 वर्षीय रामबहोरी तथा इसका 20 वर्षीय पुत्र समीर वर्मा निवासी ग्राम टिकरी बुजुर्ग टिकरी से कपसा की ओर जा रहे थे। तभी ग्राम टिकरी बुजुर्ग स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास सामने से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने इनकी मोपेड में जोरदार टक्कर मार दी।
घायलों का उपचार
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार तीनों लोग दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मौदहा पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सकों ने रामबिहारी और समीर वर्मा (20) को मृत घोषित कर दिया, जबकि घायल रामबहोरी का उपचार जारी है। घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां परिजनों में कोहराम मचा हैं। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी हुई है。
सामान्य प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


