कार की टक्कर से लहंगा बुक कराने जा रही सचिव की पुत्री मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - गोहांड ब्लाक के सचिव की पुत्री रागिनी, चचेरी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने जा रही थी, तभी तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में रागिनी की मृत्यु हो गई जबकि अन्य दो घायल हैं। परिवार में शोक की लहर है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कार की टक्कर से लहंगा बुक कराने जा रही सचिव की पुत्री मौत

राठ, संवाददाता। चचेरी बहन की शादी के लिए लहंगा बुक कराने चचेरे भाई-बहन के साथ राठ आ रही गोहांड ब्लाक के सचिव की पुत्री की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई है। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाली क्षेत्र के कुर्रा गांव के देवीदीन कुशवाहा ने बताया कि वह गोहांड ब्लॉक में सचिव है। उसकी 26 वर्षीय पुत्री रागिनी उरई से बीएड फाइनल करने के बाद टीईटी की तैयारी कर रही थी। घर में उसके चाचा रामकिशन की पुत्री अनीता की शादी है और बारात 25 अप्रैल को लहचूरा बांध से आनी है।

शादी होने से घर में हंसी-खुशी का माहौल था। शादी के लिए रागिनी अपनी चचेरी बहन 19 वर्षीय नीलम और मझगवां थानाक्षेत्र के धगवां गांव की बुआ के 23 वर्षीय पुत्र तेजप्रताप के साथ बुधवार दोपहर बाद लहंगा बुक करने के लिए राठ आ रही थी। तीनों बाइक सवार गांव से निकले थे कि मेहेर बाबा महाविद्यालय के पास राठ की ओर से जा रही तेज रफ़्तार चारपहिया कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिससे तीनों लोग सड़क पर गिरकर घायल हो गए।108 एंबुलेंस घायलों को सीएचसी लेकर आई। जहां डॉक्टर ने रागिनी को मृत घोषित कर दिया। जबकि नीलम और तेजप्रताप की हालत नाजुक होने पर मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। रागिनी की मौत पर मां सोमवती देवी, पिता देवीदीन कुशवाहा, बहन भारती, चंचल, समीक्षा और भाई योगेंद्र का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना कर चारपहिया कार मौके से फरार हो गई। घटना के बाद शादी वाले घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की सूचना पर विधायक प्रतिनिधि वीरेंद्र अनुरागी, श्यामसुंदर मुखिया, मनोज कुमार निषाद आदि अस्पताल पहुंच गए और पीड़ित परिवार को शोक संवेदना व्यक्त की।0 राठ-कुर्रा मार्ग में मेहेर बाबा महाविद्यालय के पास कार ने बाइक में मारी टक्कर0 चचेरी बहन की शादी में लहंगा बुक कराने चचेरे भाई-बहन के साथ निकली थी युवतीफोटो नंबर 15-अस्पताल में खड़े गमगीन परिजन व गांव के लोग।16- रागिनी (फाइल फोटो)

Voice of UP

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।