ट्रक चालक की मौत से परिजनों में कोहराम
Hamirpur News - 0 गृह प्रवेश से पहले न्यूरिया गांव के राघवेंद्र की मौत0 हिन्दुस्तान फालोअप बिवांर, संवाददाता। गृह प्रवेश से पहले ही गृहस्वामी की सड़क दुर्घटना में मौत

बिवांर, संवाददाता। गृह प्रवेश से पहले ही गृहस्वामी की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो मासूम बच्चों के साथ परिवार को रोता बिलखता छोड़ गया है।बिवांर थानाक्षेत्र के न्यूरिया गांव का 35 वर्षीय राघवेंद्र कुशवाहा बुधवार को रात करीब 11:00 बजे कबरई से डंपर में गिट्टी लादकर प्रयागराज के लिए निकला था। डंपर जैसे ही पहाड़ी थानाक्षेत्र के कर्वी राजापुर नेशनल हाईवे के तड़के चार बजे ट्रक खड़ा कर पहिए में फंसी गिट्टी निकालना शुरू किया। तभी पीछे से आ रहे गिट्टी लदे दूसरे डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी थी।
जिससे दोनों वाहनों के चालक बुरी तरह से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस ने घायलों को सीएचसी पहाड़ी पहुंचाया। जहां चालक राघवेंद्र की मौत हो गई। राघवेंद्र के छोटे भाई भूपेंद्र ने बताया कि घर की आर्थिक स्थिति सही न होने की वजह से भाई कई सालों से कबरई में रहकर ही चालक का कार्य करता था। शादी के बाद पत्नी बच्चों के साथ कबरई में ही रहता था। कबरई में महोबा रोड के किनारे अभी मकान का निर्माण कर चल रहा है। जिसका जल्द ही गृह प्रवेश होना था। मृतक पत्नी नाबालिग एक पुत्र एक पुत्री को रोते-बिलखते छोड़ गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


