Hamirpur News: नल में उतरे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग में नल में उतरे करंट की

Hamirpur News: नल में उतरे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत

Hamirpur News: भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। कस्बे के मैथिलीशरण गुप्त मार्ग में नल में उतरे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस की मदद से बुजुर्ग महिला को पीएचसी लाया गया था। घटना से मोहल्ले में हड़कंप मच गया।

घटना का विवरण

कस्बे के मैथिली शरण गुप्त मार्ग निवासी 82 वर्षीय रामदर्शिनी घर के अंदर नल से पानी भर रही थीं। तभी नल में अचानक करंट उतर आया और वह उसकी चपेट में आ गईं। परिजनों ने तुरंत बिजली सप्लाई बंद की। सूचना पर पहुंची यूपी-112 पुलिस ने बुजुर्ग महिला को पीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि घर के अंदर कहीं बिजली का तार लीक होने से नल में करंट उतरा था।

करंट लगने से महिला की हालत बिगड़ी, रेफर

राठ। घरेलू काम कर रही महिला करंट की चपेट में आकर झुलस गई है। प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है। जरिया थानाक्षेत्र के पहरा गांव निवासी 35 वर्षीय मालती पत्नी हरि सिंह शनिवार दोपहर घर में घरेलू कार्य कर रही थीं। तभी अचानक वह करंट की चपेट में आ गईं। करंट लगने से महिला बुरी तरह झुलस गई। घटना से घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन सीएचसी ले गए। डॉ.अंजुल निरंजन ने बताया कि महिला को मेडिकल कॉलेज उरई रेफर कर दिया है।

सामान्य प्रश्न

बुजुर्ग महिला की उम्र क्या थी?
बुजुर्ग महिला की उम्र 82 वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: नल में उतरे करंट की चपेट में आकर बुजुर्ग महिला की मौत