बेटे के डूबने की खबर सुनकर पिता ने तालाब में लगाई छलांग

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - मौदहा में कलार तालाब में तीन बच्चे डूब गए। डुग्गू ने मदद के लिए चीख-पुकार की और लोगों ने तालाब में कूदकर बच्चों को बचाने की कोशिश की। तीनों बच्चों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना से गांव में मातम छा गया है।

बेटे के डूबने की खबर सुनकर पिता ने तालाब में लगाई छलांग

मौदहा, संवाददाता। कलार तालाब के बाहर मौजूद डुग्गू ने जब तीनों दोस्तों को डूबते देखा तो मदद के लिए चीख-पुकार मचानी शुरू कर दी और दौड़ते हुए कुछ दूर पर स्थित राम-जानकी मंदिर के पास पहुंचा। जहां प्रबल का पिता घनश्याम यादव सहित गांव के मोनू, फूलचंद, कामता, सूरा बापू, छुट्टन बैठे थे। बच्चों के तालाब में डूबने की खबर सुनकर ही सभी लोग तालाब की दौड़ पड़े। प्रबल के पिता घनश्याम ने बेटे के डूबने की खबर पाकरतालाब में छलांग लगाकर बेटे को खोजना शुरू कर दिया। सबसे पहले तालाब से प्रबल को निकाला गया, जिसके जिंदा होने की आस में आनन-फानन बाइक से लादकर मौदहा सीएचसी पहुंचाया गया। प्रबल के बाद आदित्य को ढूंढ निकाला गया और इसे भी बाइक से सीएचसी पहुंचाया गया, अंत में भोला को तालाब से निकाला जा सका और बाइक में लादकर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां तीनों को डॉक्टरों ने चेकअप के बाद मृत घोषित कर दिया है।

अधिकारी, समाजसेवी मौके पर पहुंचे

घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम करणवीर सिंह, सीओ राजकुमार पांडेय, कोतवाली प्रभारी संतोष कुमार सिंह सीएचसी पहुंच गए। सैकड़ों की संख्या ग्रामीण भी सीएचसी आ गए। पूर्व ब्लाक प्रमुख सावित्री यादव, समाजसेवी आशीष सिंह अल्लू, अनुराग दुबे खंडेह एवं प्रधान खंडेह कामता श्रीवास सहित अन्य लोग भी सीएचसी पहुंच गए। जहां मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते रहे हैं। पुलिस ने तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है। वहीं एक साथ तीन बच्चों की दर्दनाक मौत की घटना से गांव सहित क्षेत्र में मातम छाया है।

Voice of UP

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

यह घटना कहाँ हुई?
यह घटना मौदहा में कलार तालाब के पास हुई।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।