एक्सपायरी कोल्डड्रिंक पीने से युवती की मौत, पांच दिन बाद आनी थी बारात

Newswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर में एक युवती खुशबू की शादी 8 मई को होने वाली थी, लेकिन एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक पीने के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। इलाज के दौरान शनिवार रात जिला अस्पताल ले जाते समय उसकी मौत हो गई। अन्य बच्चों की हालत में सुधार हो गया, लेकिन खुशबू की मां ने कहा कि उसकी बेटी की अचानक मौत से परिवार में कोहराम मच गया।

एक्सपायरी कोल्डड्रिंक पीने से युवती की मौत, पांच दिन बाद आनी थी बारात

हमीरपुर, संवाददाता। एक्सपायरी डेट की कोल्डड्रिंक पीकर बीमार हुई युवती की शनिवार की देर रात इलाज के लिए जिला अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गई। युवती की पांच दिन बाद आठ मई को शादी होने वाली थी। युवती संग कोल्डड्रिंक पीने वाले कुछ अन्य बच्चों को भी उल्टी के साथ चक्कर आने की शिकायत हुई थी। जिनकी उपचार के बाद हालत में सुधार हो गया था। युवती का दिन भर इलाज चलने के बाद जब हालत नहीं सुधरी तब परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल आ रहे थे, तभी उसकी मौत हो गई।मामला जनपद फतेहपुर के थाना चांदपुर के गांव धाना का है।

गांव निवासी हरिश्चंद्र निषाद की 18 वर्षीय पुत्री खुशबू ने शनिवार को अपने गांव की दुकान से कोल्डड्रिंक मंगाई थी। मां गुलाबरानी स्वयं कोल्डड्रिंक लेने गई थी। घर पर खुशबू के अलावा कुछ अन्य बच्चों ने भी कोल्डड्रिंक पी थी, जिसके कुछ देर बाद इन सभी की हालत बिगड़नी शुरू हो गई। खुशबू की मां गुलाबरानी ने बताया कि दिन में बच्चों की हालत तो इलाज के बाद ठीक हो गई, मगर खुशबू को आराम नहीं मिला, जिसके चलते उसका निजी अस्पताल में इलाज भी कराते रहे। देर रात हालत ज्यादा बिगड़ने पर खुशबू को उपचार के लिए जिला अस्पताल लेकर आते समय बीच रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना से मृतका के घर कोहराम मच गया। मां ने बताया कि खुशबू की आठ मई को शादी होने वाली थी। थानाक्षेत्र के तारन डेरा से बारात आने वाली थी। अचानक हुई इस घटना से मृतका के घर कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।