झूलते तारों की चपेट में आकर तीन गौवंश मरे
कुरारा के खरौंज गांव के पास एक आचार फैक्ट्री के समीप तीन गोबंश की विद्युत लाइन की चपेट में आकर मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि हाइटेंशन तार नीचे झूल रहे थे। दूसरी ओर, सरसई गांव के पास एक बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

कुरारा। थानाक्षेत्र के खरौंज गांव के पास संचालित आचार फैक्ट्री के पास विद्युत लाइन की चपेट में आकर तीन गोबंश की दर्दनाक मौत हो गई। खरौंज गांव के पास आचार फैक्ट्री संचालित है। इसके पास में काफी समय से विद्युत हाइटेंशन के तार नीचे झूल रहे थे। जिसकी चपेट में आकर बुधवार की दोपहर में तीन गौवंश की दर्दनाक मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि इसकी जानकारी विद्युत विभाग को दी गई थी। समय से तार ठीक किए जाते तो यह घटना बच जाती है। ग्रामीणों ने इस मामले में कार्यवाही किए जाने की मांग की है। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायलकुरारा।
थानाक्षेत्र के सरसई गांव के पास गांव जा रहे बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया वहां से प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जनपद जालौन के कदौरा थानाक्षेत्र के राजनगर गांव निवासी 26 वर्षीय शरद यादव पुत्र स्व बाबू मंगलवार की रात 9 बजे बाइक से अपने घर जा रहा था। तभी सरसई गांव के पास श्रेया गार्डेन गेस्ट हाउस के पास सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया उसके सिर में चोट आ गई। लोगो ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुरारा में भर्ती कराया।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


