Hamirpur News: जन्म के 20 घंटे बाद नवजात की मौत, परिजन बेहाल
Hamirpur News: हमीरपुर के एक निजी हॉस्पिटल में जन्म के 20 घंटे बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि उन्हें बच्चे की तबीयत बिगड़ने की जानकारी समय पर नहीं दी गई। अचानक हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। यह ओमप्रकाश और रश्मि का पहला बच्चा था।

Hamirpur News: हमीरपुर। शहर के एक निजी हॉस्पिटल में जन्म लेने के 20 घंटे बाद नवजात शिशु की मौत हो गई। शाम चार बजे निजी अस्पताल से नवजात की बुआ उसे गोद में लेकर जिला अस्पताल भागी, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। इससे परिजनों में कोहराम मच गया। मौदहा कोतवाली के छिरका गांव निवासी ओमप्रकाश ने अपनी पत्नी रश्मि को शहर के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। जहां गुरुवार की रात 9.30 बजे रश्मि ने पुत्र को जन्म दिया था। जन्म के समय नवजात स्वस्थ था। शुक्रवार को दिन के 12 बजे नवजात को जिला महिला अस्पताल में टीका लगाया गया था।
इसके बाद शाम चार बजे नवजात की हालत बिगड़ने लगी। पिता का कहना है कि उन्हें समय से जानकारी नहीं दी गई। जब जानकारी हुई तो कोई साधन नवजात को ले जाने के लिए नहीं था। नवजात की बुआ रजनी उसे गोद में लेकर जिला महिला अस्पताल भागी, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद नवजात को मृत घोषित कर दिया। ओमप्रकाश का यह पहला बच्चा था। अचानक हुई इस घटना से मृतक के परिजन बेहाल हो गए।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


