Hamirpur News: सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की बाथरूम में गिरकर मौत

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल रामप्यारे वर्मा बाथरूम में गिर गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी। रामप्यारे वर्मा अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं।

Hamirpur News: सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की बाथरूम में गिरकर मौत

Hamirpur News: राठ, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के चिल्ली गांव में सशस्त्र गार्द में नियुक्त हेड कांस्टेबल की ड्यूटी के दौरान शनिवार सुबह बाथरूम में गिरने से हालत बिगड़ गई। पुलिसकर्मी उन्हें सरकारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से पुलिस महकमे में शोक छा गया। पोस्मार्टम के बाद एसपी सहित अन्य अधिकारियों ने दिवंगत हेड कांस्टेबल को श्रद्धांजलि अर्पित की। एक साल पहल चिल्ली में हुए दोहरे हत्याकांड के बाद पीड़ित परिवार की सुरक्षा के लिए हेड कांस्टेबल की दो सिपाहियों की गार्द की ड्यूटी लगाई गई थी। 59 वर्षीय हेड कांस्टेबल रामप्यारे वर्मा चित्रकूट के रैपुरा थानाक्षेत्र के एसडीएम कॉलोनी के रहने वाले थे। वह हमीरपुर पुलिस में मुख्य आरक्षी के पद पर तैनात थे। मौजूदा समय में पिता चिल्ली गांव में गार्द के हेड कांस्टेबल थे। शनिवार सुबह बाथरूम में गिर गए। जिन्हें पुलिसकर्मियों ने सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी सावित्री देवी, पुत्र हेमेंत, हिमांशु, पुत्री रचना और अर्चना को रोते बिलखते छोड़ गए है。

दो हत्याओं के बाद सुरक्षा में लगी थी गार्द

राठ। 22 मई 2025 की रात चिल्ली में बदमाशों ने अनिल राजपूत और उनकी पत्नी गीता पर जानलेवा हमला किया था। घटना में गीता की मौत हुई थी। अनिल घायल हो गए थे। इसी गांव में ही अनिल के पारिवारिक विजय बहादुर उर्फ बोरा की 15 दिन बाद पांच जुलाई को दिन दहाड़े फावड़ा से हमला हत्या कर दी गई थी। गांव में दोहरे हत्याकांड के बाद भय व दहशत थी। जिस पर अधिकारियों ने गार्द की नियुक्ति की थी। मौजूदा समय में रामप्यारे वर्मा और दो पुलिसकर्मी ड्यूटी दे रहे थे।

एसपी ने हेड कांस्टेबल को दी श्रद्धांजलि

राठ। पोस्टमार्टम के बाद कोतवाली परिसर में एसपी मृगांक शेखर पाठक ने दिवंगत हेड कांस्टेबल के पार्थिव शरीर को गार्द सलामी दी तथा अर्थी को कंधा देकर अंतिम सम्मान अर्पित किया। पुलिस लाइन से आई सशस्त्र पुलिस गार्द ने राजकीय सम्मान के साथ सलामी दी। इस मौके पर एसडीएम चित्रा निर्वाल, सीओ राजीव प्रताप सिंह, सीओ राजकुमार पांडे, प्रतिसार निरीक्षक, इंस्पेक्टर अनूप सिंह सहित समस्त पुलिसकर्मियों ने श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद परिजन मृत पुलिसकर्मी के शव को घर ले गए।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦हेड कांस्टेबल रामप्यारे वर्मा की उम्र क्या थी?−
हेड कांस्टेबल रामप्यारे वर्मा की उम्र 59 वर्ष थी।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUP NewsहमीरपुरHamirpur News: सुरक्षा में तैनात हेड कांस्टेबल की बाथरूम में गिरकर मौत