हमीरपुर में अपने ही ट्रैक्टर से कुचलकर मर गया चालक, वीडियो वायरल
Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। नशे की हालत में चलते ट्रैक्टर से गिरकर चालक की कुचलने से
हमीरपुर, संवाददाता। नशे की हालत में चलते ट्रैक्टर से गिरकर चालक की कुचलने से दर्दनाक मौत हो गई। चालक के सड़क पर गिरने के बाद स्टार्ट ट्रैक्टर गोल चक्कर लगाकर कम से कम दो बार उसी चालक के ऊपर से गुजर गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसकी आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। पुलिस के मुताबिक थाना मझगवां के जराखर गांव निवासी दशरथ पुत्र शिवनारायण 8 दिसंबर की शाम ट्रैक्टर लेकर राठ से उरई रोड की तरफ जा रहा था। चालक ने शराब पी रखी थी। उरई रोड स्थित नवोदय विद्यालय के पास चलते ट्रैक्टर से गिर गया।
गिरते ही ट्रैक्टर का पहिया दशरथ के ऊपर से गुजर गया। जिससे दशरथ अधमरी हालत में वहीं पड़ा रहा। इसके बाद ट्रैक्टर की स्टेयरिंग फंस गई और ट्रैक्टर गोल-गोल चक्कर लगाते हुए कम से कम दो बार चालक के ऊपर से गुजर गया, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। काफी देर तक पुलिस शव की शिनाख्त नहीं करा पाई थी। जिसके बाद में शिनाख्त हुई थी। इस पूरी घटना का वीडियो भी मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने बनाकर सोशल मीडिया में वायरल कर दिया। ट्रैक्टर को स्थानीय युवकों ने किसी तरह बंद किया।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




