डंपरों की टक्कर में लगी भीषण आग, खलासी जिंदा जला

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

हमीरपुर, संवाददाता। बिवांर-बांधुर मार्ग पर बुधवार तड़के दो डंपरों की टक्कर के बाद लगी

डंपरों की टक्कर में लगी भीषण आग, खलासी जिंदा जला

हमीरपुर, संवाददाता। बिवांर-बांधुर मार्ग पर बुधवार तड़के दो डंपरों की टक्कर के बाद लगी भीषण आग से एक डंपर का खलासी जिंदा जलकर राख हो गया। जबकि चालक ने कूदकर किसी तरह अपनी जान बचाई। टक्कर से डंपर का डीजल टैंक फट गया, जिससे आग तेजी से भड़क उठी। आसपास के पेड़ भी आग लगने से झुलस गए। हादसे की सूचना के बाद दमकल दस्ता मौके पर पहुंचा और आग पर काबू पाया। इस हादसे के कारण इस रूट पर आवागमन प्रभावित रहा।बुधवार को तड़के करीब दो बजे के आसपास डंपर चालक घाटमपुर के जहांगीराबाद निवासी नईम पुत्र नदीम थाना जलालपुर के भेड़ी घाट से मौरंग लोड करके कानपुर मंडी को चला था।

उसके साथ उसी के गांव का खलासी भी था। जैसे ही डंपर थाना बिवांर के बांधुर रोड के पास पहुंचा तभी वहां पहले से सड़क किनारे खड़े डंपर के पीछे से जा टकराया। टक्कर इतनी भीषण थी कि मौरंग भरे डंपर का डीजल टैंक फट गया। जिससे देखते ही देखते चारों तरफ आग फैल गई। आग इतनी भीषण थी कि आसपास के पेड़-पौधे भी झुलस गए। डंपर चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई, लेकिन खलासी उसी के अंदर फंसा रह गया। जिससे उसकी जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। पुलिस ने घायल चालक को छानी सीएचसी में भर्ती कराया है। मृतक की शिनाख्त कराए जाने के प्रयास किए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलने पर सीओ राजकुमार पांडेय, थानाध्यक्ष नंदराम प्रजापति मौके पर पहुंच गए। क्रेन की मदद से दोनों डंपरों को सड़क से हटाया गया है। घटनास्थल से जिंदा जले खलासी के शरीर के अवशेष मिले हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।