वैवाहिक कार्यक्रम में आए लोगों से भरी नाव यमुना में डूबी, सात लापता

May 06, 2026 10:52 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - 0 नाव में सवार थे 11 लोग, नदी पार सब्जी की बारी में खरबूजा खाकर लौटते समय डूबी नाव0 थाना कुरारा की ग्राम पंचायत भौली के कोतूपुर पटिया गांव में देर शाम

वैवाहिक कार्यक्रम में आए लोगों से भरी नाव यमुना में डूबी, सात लापता

हमीरपुर, संवाददाता। थाना कुरारा की ग्राम पंचायत भौली के मजरा कोतूपुर पटिया में बुधवार की देर शाम यमुना नदी में वैवाहिक कार्यक्रम में आए लोगों से भरी नाव नदी के बीचोंबीच तेज हवा के झोंके से पलट गई। नाव में करीब 11 लोग सवार थे। जिनमें दो बच्चों सहित चार सुरक्षित निकल आए हैं। जबकि एक महिला सहित सात लोग लापता हैं। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। घटना स्थल पर घुप अंधेरा होने की वजह से राहत और बचाव कार्य बुरी तरह से प्रभावित है। कोतूपुर पटिया निवासी देशराज के पुत्र राजू की पुत्री कल शादी थी।

जिसमें शामिल होने को लेकर उनके तमाम नाते-रिश्तेदार आए हुए थे। बुधवार की सुबह दुल्हन की विदाई के बाद यही नाते-रिश्तेदार जिनकी संख्या करीब 11 बताई गई है, गांव से निकली यमुना नदी में सब्जी की बारी खरबूज खाने नदी के पार चले गए। शाम को इन्हीं लोगों की वापसी हो रही थी। नाव छोटी थी और हवा भी तेज चल रही थी। नाव जब नदी की जलधारा के बीच आई तो लोगों के वजन और हवा की वजह से अनियंत्रित होकर नदी की गहराई में समा गई। इससे चीख-पुकार मच गई। घटना स्थल के आसपास मौजूद लोग जब तक मदद को भागते तब तक अधिकांश लोग नदी की गहराई में समा चुके थे।एक किशोर और किशोरी सहित चार लोग किसी तरह तैरकर किनारे पहुंच गए। जबकि सात लोग नदी में डूब गए हैं। सूचना मिलने के बाद थानाध्यक्ष कुरारा रामआसरे सरोज पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीएम अभिषेक कुमार, सीओ सदर राजेश कमल भी गांव पहुंच चुके हैं। अंधेरे की वजह से राहत और बचाव कार्य बुरी तरह से प्रभावित है। गांव के गोताखोरों की मदद ली जा रही है।

Voice of UP 🎤: यूपी का सबसे बड़ा Talent Contest— Register करो, talent दिखाओ ✨ Download App
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।