नाव हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले पूर्वमंत्री

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

फोटो नंबर 19- शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देने पहुंचे पूर्वमंत्री कुं.बादशाह सिंह। हमीरपुर। गत दिनों कुरारा विकासखंड के भौली के मजरा कोतूपुर पटिया में

नाव हादसे में जान गंवाने वालों के परिजनों से मिले पूर्वमंत्री

हमीरपुर। गत दिनों कुरारा विकासखंड के भौली के मजरा कोतूपुर पटिया में यमुना नदी में नाव पलटने से छह लोगों की मौत की घटना के बाद रविवार को पूर्वमंत्री कुं.बादशाह सिंह ने परिजनों को मिलकर सांत्वना दी और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। पूर्वमंत्री ने कहा कि पूरी समाजवादी पार्टी उनके साथ हुए हादसे पर शोकाकुल है और सपा मुखिया द्वारा उन्हें हरसंभव मदद दी जाएगी। उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख शिवशरण यादव, संजय यादव, राजेश श्रीवास, राजेश सविता, महावीर प्रजापति, गुलाब यादव, राजू यादव, रईस खान, लालमन यादव, रजा भाई, श्यामजी गुप्ता, नंदकिशोर शिवहरे, बलबीर सिंह, विकास गुप्ता, घनश्याम साहू, मिथलेश कुशवाहा, शादाब बिट्टू, अभिलाष श्रीवास, संजय यादव, कौशल यादव, आशीष लखेरा, मिठाई लाल भदौरिया, ज्ञान सिंह यादव, अरविंद यादव आदि मौजूद रहे।

दिव्यांश की जान बचाने के लिए रक्तदान

अनिकेत ने रक्तदान कर बचाई दिव्यांश की जान

हमीरपुर। खून की कमी से जूझ रहे आठ साल के मासूम को बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य ने एक यूनिट रक्तदान किया। इससे बालक के परिजनों ने राहत की सांस ली। थाना ललपुरा के टीकापुर गांव निवासी गुरुशरण के आठ वर्षीय पुत्र दिव्यांश खून की कमी के चलते जिला अस्पताल में भर्ती था। डॉक्टरों ने खून चढ़ाए जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद शहर के रमेड़ी मोहल्ला निवासी और बुंदेलखंड रक्तदान समिति के सदस्य अनिकेत ने आगे बढ़कर बालक की जान बचाने को लेकर एक यूनिट रक्तदान किया। इससे बालक के परिजनों ने राहत की सांस ली।

सामान्य प्रश्न

यमुना नदी में नाव पलटने से कितने लोगों की मौत हुई?
यमुना नदी में नाव पलटने से छह लोगों की मौत हुई।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।