Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsTragic Accident Woman Returning from Grazing Goats Killed by Bus in Jalokhar Hamirpur
 स्लीपर बस से कुचलकर महिला की मौत, चार मवेशी मरे

स्लीपर बस से कुचलकर महिला की मौत, चार मवेशी मरे

संक्षेप: Hamirpur News - 0 बकरियां चराने के बाद शाम को घर लौट रही थी महिला 0 झलोखर के छौंकर तालाब के पास हमीरपुर से दिल्ली जा रही बस ने कुचला 0 बस की चपेट में आकर एक अन्य भी गंभीर रूप से हुआ घायल फोटो नंबर 24- हादसे के बाद...

Sun, 16 Nov 2025 07:17 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

0 बकरियां चराने के बाद शाम को घर लौट रही थी महिला 0 झलोखर के छौंकर तालाब के पास हमीरपुर से दिल्ली जा रही बस ने कुचला 0 बस की चपेट में आकर एक अन्य भी गंभीर रूप से हुआ घायल फोटो नंबर 24- हादसे के बाद घटना स्थल पर लगी ग्रामीणों की भीड़। कुरारा, संवाददाता। थानाक्षेत्र के झलोखर गांव में शाम को खेतों से बकरियां चराकर घर लौट रही महिला को हमीरपुर से दिल्ली जा रही स्लीपर बस ने कुचल दिया। महिला की बकरियों सहित मौके पर दर्दनाक मौत हो गई। बस ने भैंस लेकर जा रहे एक अन्य चरवाहे को भी टक्कर मार दी, जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जिसे एंबुलेंस में लादकर जिला अस्पताल भेजा गया है। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने हाईवे पर जाम लगा दिया है। सूचना मिलने पर एसडीएम और सीओ सदर मौके पर पहुंच गए हैं। समाचार लिखे जाने तक हाईवे पर जाम लगा हुआ था। झलोखर गांव निवासी रामबाबू साहू की 40 वर्षीय पत्नी अनीता अपनी तीन बकरियां लेकर चराने गई थी। शाम को वापस घर लौट रही थी। तभी स्टेट हाईवे में हमीरपुर से रही स्लीपर बस के चालक ने तेजी व लापरवाही से बस चलाकर अनीता को गांव के छौंकर तालाब के सामने टक्कर मारकर कुचल दिया। जिससे अनीता की मौके पर ही मौत हो गई। उसकी तीन बकरियां भी बस से कुचलकर मर गई। अनीता के पीछे खेत से घर जा रहे 45 वर्षीय रामावतार प्रजापति अपनी भैंस व उसका बच्चा लेकर जा रहे थे। इनको भी बस ने टक्कर मार दी। जिससे वह भी घायल हो गया। भैंस के पड़वा की मौत हो गई। घायल रामावतार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बस चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दी और बस चालक को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। मृतका का पति मेहनत मजदूरी करता है। इस घटना से मृतका के परिजनों को रोकर हाल बेहाल है। खबर लिखे जाने तक एसडीएम सदर केडी शर्मा और सीओ सदर राजेश कमल ग्रामीणों से वार्ता कर जाम खुलवाने की कोशिश कर रहे थे।