Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsTragic Accident Speeding Dumper Kills Aunt and Nephew in Hamirpur
हमीरपुर में डंपर ने चाची-भतीजे को रौंदा, दोनों की मौत

हमीरपुर में डंपर ने चाची-भतीजे को रौंदा, दोनों की मौत

संक्षेप: Hamirpur News - हमीरपुर, संवाददाता। मुस्करा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा गांव में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार

Sun, 16 Nov 2025 11:15 AMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

हमीरपुर, संवाददाता। मुस्करा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा गांव में शनिवार देर शाम तेज रफ्तार डंपर ने चाची और भतीजे को रौंद दिया। दोनों को अस्पताल ले जाया गया। यहां से गंभीर हालत में झांसी रेफर कर दिया गया। भतीजे ने झांसी पहुंचते ही दम तोड़ दिया्, जबकि चाची की इलाज के दौरान मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मुस्करा थाना क्षेत्र के दामूपुरवा गांव की 40 वर्षीय रानी पत्नी जयनारायण साहू अपने 12 वर्षीय पारिवारिक भतीजे प्रिंस पुत्र सीताराम साहू के साथ शनिवार सुबह धान की कटाई करने गई थी। शाम करीब छह बजे दोनों वापस लौट रहे थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जैसे ही दोनों सड़क पर आए, तभी हमीरपुर की तरफ से राठ की ओर जा रहे तेज रफ्तार डंपर ने दोनों को टक्कर मारने के बाद कुचल दिया। इससे प्रिंस के दोनों और उसकी चाची रानी का एक पैर चकनाचूर हो गया था। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और आनन-फानन में राहगीरों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सीएचसी मुस्करा लेकर भागे। यहां से इन्हें मेडिकल कॉलेज झांसी रेफर कर दिया गया। देर रात झांसी पहुंचने पर डॉक्टरों ने प्रिंस को मृत घोषित कर दिया, जबकि रानी की रविवार सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई।