Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsTragic Accident Police Jeep Overturns While Avoiding Motorcycle One Dead and One Injured
हमीरपुर में बाइक को बचाने में पुलिस जीप पलटी, होमगार्ड की मौत

हमीरपुर में बाइक को बचाने में पुलिस जीप पलटी, होमगार्ड की मौत

संक्षेप:

Hamirpur News - राठ-उरई मार्ग पर रविवार को चिकासी पुलिस की जीप एक बाइक को बचाने के प्रयास में पलट गई। इस हादसे में होमगार्ड जवान ब्रजेंद्र कुमार की मौत हो गई, जबकि सब इंस्पेक्टर मोहित देव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच की जा रही है।

Feb 09, 2026 10:03 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

सरीला(हमीरपुर), संवाददाता। राठ-उरई मार्ग पर रविवार दोपहर एक बाइक को बचाने में चिकासी पुलिस की जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। जरिया थानाक्षेत्र के चुरहा मोड़ के पास हुए इस हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई, जबकि दरोगा गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चिकासी थाना पुलिस का स्टाफ राठ कस्बे में पोस्टमार्टम कराकर जीप से वापस थाने आ रहा था। चुरहा मोड़ के पास अचानक सामने से बाइक आ जाने पर चालक ने ब्रेक लगा दिए। इससे जीप पहले दाहिनी ओर झुकी और फिर पलटते हुए सड़क के बाईं ओर जा गिरी।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

जीप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे में चिकासी थाने में तैनात 55 वर्षीय होमगार्ड ब्रजेंद्र कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 35 वर्षीय सब इंस्पेक्टर मोहित देव गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना पर जरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया। घायल दरोगा को इलाज के लिए सीएचसी गोहांड में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना पर सीओ सरीला शाहरुख खान भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच-पड़ताल की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बाइक सवार को बचाने के प्रयास में ब्रेक लगाने से जीप अनियंत्रित होकर पलट गई। मामले की विस्तृत जांच कराई जा रही है।