मछली बेचने जा रहे मछुवारे की ट्रक की टक्कर से मौत
Hamirpur News - कानपुर-सागर हाईवे पर रानी लक्ष्मीबाई इलाके में बुधवार को एक ट्रक की टक्कर से 35 वर्षीय मछुवारा अरविंद निषाद गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस हादसे में दो अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं, जबकि ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।

हमीरपुर, संवाददाता। कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई इलाके में बुधवार दोपहर ट्रक की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हुए मछुवारे की जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में दो अन्य बाइक सवार भी घायल हुए हैं। चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गए। शहर के मेरापुर निवासी 35 वर्षीय अरविंद निषाद पेशे से मछुवारा है। मछली का शिकार करके अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। बुधवार को दिन में सवा एक बजे के आसपास अरविंद मछली बेचने साइकिल लेकर निकला था। कानपुर-सागर हाईवे के रानी लक्ष्मीबाई तिराहा के पास से कानपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी।
जिससे अरविंद छिटककर दूर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक अरविंद साइकिल लहरा था। तभी ट्रक की टक्कर लगी, जिससे अरविंद छिटककर दूर गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान वहां से निकले दो बाइक सवार 19 वर्षीय कुलदीप और 20 वर्षीय शिवसिंह निवासी अमौली (फतेहपुर) भी इस हादसे का शिकार होकर हल्के-फुल्के घायल हो गए। दोनों अस्पताल इलाज कराने ए थे। अरविंद को ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड मुहम्मद शकील जिला अस्पताल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी बच्ची और एक मासूम पुत्र को बिलखता छोड़ गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


