पिता की मौत के बाद छूट गया गांव, बिखर गया परिवार

Jan 29, 2026 12:23 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

Hamirpur News - मौदहा में एक दुखद घटना में, मां और उसके बेटे राजू की डंपर की टक्कर में मौत हो गई। राजू अविवाहित था और हाल ही में फैक्ट्री में काम कर रहा था। परिवार में बिखराव के कारण मां और बेटा गांव लौट रहे थे। यह घटना गांव में कोहराम मचा गई।

 पिता की मौत के बाद छूट गया गांव, बिखर गया परिवार

मौदहा, संवाददाता। रोजी-रोटी कमाने के चक्कर में पांच भाइयों का परिवार बिखर गया। मां दो बेटों संग रनिया में बस गई। गांव में खेतीपाती और पुश्तैनी मकान की देखरेख को लेकर अक्सर आवाजाही हो जाया करती थी। दो दिन पूर्व मां तीसरे नंबर के बेटे राजू संग बक्छा गांव आई थी। आज दोनों की वापसी हो रही थी, लेकिन बीच रास्ते डंपर की चपेट में आकर दोनों की मौत हो गई। इस घटना से मृतकों के घर कोहराम मचा हुआ है। थाना सिसोलर के टिकरी मार्ग पर मां छुन्नी संग हादसे में जान गंवाने वाला राजू उर्फ रज्जू अविवाहित था। कुछ समय से रनिया में किसी फैक्ट्री में काम करने लगा था।

राजू पांच भाइयों में तीसरे नंबर का था। रज्जू और शानू दोनों रनिया में रहते थे। इन्हीं के पास मां रहती थी। जबकि एक भाई चित्रकूट में और एक सूरत (गुजरात) में काम करते हैं। पांच साल पूर्व राजू के पिता रामसहांय की मौत हो गई थी। जिसके बाद से परिवार का गांव से नाता पूरी तरह से टूट गया था। दो दिन पूर्व छुन्नू अपने बेटे राजू को लेकर गांव आई थी। बुधवार को दोनों वापस जाने को निकले थे, लेकिन टिकरी मार्ग में भैंसमरी मोड़ के पास तेज रफ्तार खाली डंपर ने बाइक में सीधी टक्कर मार दी। बाइक के परखच्चे उड़ गए और मां-बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsTragic Accident Claims Lives of Mother and Son in Mauhdha
;;
;