चलती बाइक से गिरकर घायल महिला की झांसी में मौत

Mar 05, 2026 11:38 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - राठ। एक महिला, जो अपने पति के साथ बाइक से होली मनाने ससुराल जा रही थी, सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पति और बच्चों का बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

चलती बाइक से गिरकर घायल महिला की झांसी में मौत

राठ। दुर्घटना में घायल हुई महिला की मेडिकल कॉलेज झांसी में इलाज के दौरान मौत हो गई है। पति के साथ जा रही महिला बाइक से गिरकर घायल हुई थी। कोतवाली क्षेत्र के बिलरख गांव निवासी मुन्ना बाल्मीकि ने बताया कि छतरपुर में उनकी ससुराल है। बुधवार को 40 वर्षीय पत्नी रश्मि के साथ बाइक से होली मनाने ससुराल जा रहे थे। झांसी मार्ग पर महोबकंठ गांव के पास सड़क पर ब्रेकर में झटका लगने से पत्नी सड़क पर गिरकर घायल हो गई। उसे मेडिकल कॉलेज झांसी में भर्ती कराया। झांसी में गुरुवार सुबह इलाज दौरान रश्मि की मौत हो गई।

मुन्ना ने बताया कि मेहनत मजदूरी करते हैं। पत्नी की मौत पर पुत्र रोहित, मोहित और पुत्री मोहनी का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।