Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsTraffic Jam Caused by Broken Dumper Near Animal Market in Bharua Sumerpur
डंपर खराब होने से पांच घंटे रेंगते रहे वाहन

डंपर खराब होने से पांच घंटे रेंगते रहे वाहन

संक्षेप:

Hamirpur News - भरुआ सुमेरपुर में पशु बाजार के निकट हाईवे पर एक डंपर की कामनी टूटने से दिनभर जाम की समस्या बनी रही। इससे दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। करीब पांच घंटे बाद डंपर की मरम्मत के बाद आवागमन बहाल हुआ, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

Nov 12, 2025 10:30 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

भरुआ सुमेरपुर। हाईवे पर पशु बाजार के निकट डंपर के कमानी टूट जाने से दिनभर जाम का झाम बना रहा। जिससे दिनभर वाहन रेंगते नजर आए। पांच घंटे बाद डंपर को ठीक कराने के बाद चालक ले गया।तब लोगों ने राहत की सांस ली। कस्बे के पशु बाजार के निकट हाईवेपर पर कबरई की तरफ से आ रहा ओवर लोड डंपर की कामनी टूट गई।जिससे वह बीच सड़क में ही खड़ा हो गया। इससे दिनभर आवागमन बाधित रहा।कस्बे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई और वाहन रेंगते नजर आए। शाम करीब 3:00 बजे डंपर की मरम्मत होने के बाद चालक उसे लेकर चला गया।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तब कहीं जाकर आवागमन बहाल हो सका और लोगों ने राहत की सांस ली। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि वाहन के खराब होने से समस्या हुई थी।लेकिन वाहन ठीक होने के बाद चला गया। अब आवागमन सामान्य चल रहा है।