जाम से छात्र-छात्राओं के साथ राहगीर हलाकान

Apr 06, 2026 11:10 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share

Hamirpur News - फोटो नंबर 12- बांदा मार्ग में सोमवार को दिन भर जाम से लोग हलाकान रहे। भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा मार्ग का चौड़ीकरण में शिथ

जाम से छात्र-छात्राओं के साथ राहगीर हलाकान

भरुआ सुमेरपुर। कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा मार्ग का चौड़ीकरण में शिथिलता के चलते कस्बे में प्रतिदिन सुबह से लेकर शाम तक जाम का झाम बना रहने से राहगीरों के साथ स्कूल-कॉलेज के आने-जाने वाले छात्र-छात्राएं शिक्षक, अभिभावक परेशान है। सोमवार को 12:00 बजे देवगांव चौराहा के समीप जाम लग जाने से सैकड़ों वाहन घंटों फंसकर रेंगते नजर आए। कस्बे के मध्य से गुजरे स्टेट हाईवे बांदा-पैलानी-तिंदवारी मार्ग चौड़ीकरण के चलते राहगीरों के लिए नासूर बन गया है पूरे दिन यहां जाम का झाम बना रहता है। बांदा मार्ग निवासी राजू गुप्ता, पंकज शिवहरे, प्यारेलाल प्रजापति, अखिलेश सिंह आदि ने बताया कि चौडीकरण के नाम पर महीनो पूर्व सड़क की पटरी खोद डाली गई थी।

तब से अब तक इसमें सामग्री नहीं डाली गई है। पटरी के अभाव में भारी वाहन आपस में टकरा जाते हैं और जाम लग जाता है। सोमवार को दोपहर 12:00 बजे ऐसा ही कुछ हुआ और जाम लगने स्कूल-कॉलेज आने जाने वाले छात्र-छात्राओं शिक्षक शिक्षिकाओं अभिभावकों के साथ स्टेशन आने जाने वाली यात्री चिलचिलाती धूप में घंटो फंसे रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।