ट्रैक्टर में अचानक लगी आग, चालक झुलसा
Hamirpur News - राठ के वीरा गांव में खेत से फार्म हाउस जाते समय किसान के ट्रैक्टर में आग लग गई। ट्रैक्टर की टंकी धमाके के साथ ब्लास्ट हुई, जिससे चालक कृष्णकांत बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने आग बुझाई और उन्हें प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।

राठ। खेत में थ्रेसरिंग का काम निपटाकर फार्म हाउस जा रहे किसान के ट्रैक्टर में आग लग गई। हादसे में चालक बुरी तरह झुलास गया और ट्रैक्टर जल गया है। आग से झुलसे चालक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। जरिया थानाक्षेत्र के वीरा गांव निवासी आशीष द्विवेदी का ट्रैक्टर चालक कृष्णकांत खेत की थ्रेसरिंग का काम निपटाकर ट्रैक्टर रखने के लिए फार्म हाउस जा रहे थे कि रास्ते में अचानक ट्रैक्टर की टंकी तेज धमाके से ब्लास्ट हो गई और ट्रैक्टर में आग लग गई और टंकी ब्लास्ट से ट्रैक्टर धू-धूकर जलने लगा। जिससे चालक कृष्णकांत भी बुरी तरह झुलस गया।
शोर सुनकर लोग आए और आग बूझाकर चालक को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


