Hamirpur News: उत्साह से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

हिन्दुस्तान, हमीरपुर
Follow us on Google News
share

Hamirpur News: 0 जिले के प्रभारी मंत्री ने की तिरंगा यात्रा की अगुवाई 0 रानी लक्ष्मीबाई पार्क से चलकर शहीद पार्क में संपन्न हुई तिरंगा यात्रा फोटो-20- तिरंगा यात्रा

Hamirpur News: उत्साह से निकली तिरंगा यात्रा, भारत माता की झांकी रही आकर्षण का केंद्र

Hamirpur News: हमीरपुर, संवाददाता। आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को नगर में लक्ष्मीबाई तिराहे से शहीद स्मारक तक जिले के प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद की उपस्थिति में तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा में कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं तथा स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। तिरंगा यात्रा में जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृजकिशोर गुप्ता, सुनील पाठक, दुष्यंत सिंह परिहार, लक्ष्मी नारायण, सत्तीदीन प्रजापति, युवराज सिंह, प्रमुख आशीष पालीवाल, चेयरमैन कुलदीप निषाद, अम्ब्रेस कुमारी, संजय दीक्षित, शिवशंकर सिंह, लाला राम निषाद मौजूद रहे। तिरंगा यात्रा के दौरान हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लिए कार्यकर्ताओं और लोगों ने देशभक्ति के नारों के साथ नगर में भ्रमण किया।

राष्ट्रीय एकता की भावना

इस दौरान पूरे मार्ग में राष्ट्रभक्ति का माहौल देखने को मिला। आयोजकों ने लोगों से राष्ट्र की एकता, अखंडता और सम्मान के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय नागरिकों की भी सक्रिय सहभागिता रही। तिरंगा यात्रा के सफल आयोजन पर आयोजकों ने सभी कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय लोगों का आभार व्यक्त किया।

तिरंगा महोत्सव और कॉन्सर्ट का आयोजन

हमीरपुर, संवाददाता। हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत जिला पर्यटन एवं संस्कृति परिषद तथा जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में महिला पीजी कालेज में तिरंगा महोत्सव एवं तिरंगा कॉन्सर्ट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने दीप प्रज्वलित कर किया।

देशभक्ति एवं प्रेरणा

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री रामकेश निषाद ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। देश की स्वतंत्रता और तिरंगे की गरिमा के लिए सैकड़ों वीर शहीदों ने अपने प्राणों का बलिदान दिया। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं शहीदों के त्याग और बलिदान को नमन करते हुए कहा कि नई पीढ़ी को उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।

कार्यक्रम में जनपद के स्थानीय कलाकार मलय सोनकर एवं उनकी संगीत टीम द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रभक्ति की भावना से ओत-प्रोत कर दिया। इसके साथ ही विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों की छात्राओं द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत नृत्य एवं गायन प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने उत्साहपूर्वक सराहा। कार्यक्रम में सदर विधायक डॉ.मनोज प्रजापति, राठ विधायक मनीषा अनुरागी, ब्रजकिशोर गुप्ता, चेयरमैन कुलदीप निषाद, सीडीओ अरुण सिंह, डिप्टी कमिश्नर ज्ञान प्रकाश, राघवेंद्र सिंह, पर्यटन सूचना अधिकारी डॉ.चित्रगुप्त श्रीवास्तव, सूचना अधिकारी सतीश कुमार सहित अधिकारी व जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

प्रश्नोत्तर

तिरंगा यात्रा का उद्देश्य क्या था?
तिरंगा यात्रा का उद्देश्य आजादी के अमृत भाव और राष्ट्रभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाना था।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।