Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsThree Missing Students Found Safe in Kanpur After Leaving for Coaching Class
कोचिंग के लिए निकले तीन छात्र रास्ते से लापता, कानपुर में बरामद

कोचिंग के लिए निकले तीन छात्र रास्ते से लापता, कानपुर में बरामद

संक्षेप:

Hamirpur News - कोचिंग के लिए निकले तीन छात्र रास्ते से लापता, कानपुर में बरामद भरुआ सुमेरपुर। कोचिंग जाने की बात कहकर शनिवार को तड़के निकले कक्षा सात के तीन छात्र गा

Nov 15, 2025 10:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

भरुआ सुमेरपुर। कोचिंग जाने की बात कहकर शनिवार को तड़के निकले कक्षा सात के तीन छात्र गांव से अचानक लापता हो गए। कोचिंग से सुबह आठ बजे तक घर नहीं आने पर परेशान होकर परिजन उनकी खोजबीन शुरू की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगने पर दोपहर बाद परिजनों ने पुलिस को तहरीर सौंपी है। शाम होते-होते तीनों छात्र कानपुर में सकुशल बरामद हो गए हैं। इससे परिजनों ने राहत की सांस ली है। कुंडौरा निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण उर्फ दिव्यांशु, रामबली यादव का 12 वर्षीय पुत्र कृष्णा यादव व बलराम सिंह का 13 वर्षीय पुत्र ऋषि सिंह सुबह छह बजे घर से गांव में ही कोचिंग पढ़ने जाने की बात कहकर निकले थे।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

तीनों मुख्यालय के एक इंटर कॉलेज के छात्र है। मगर यह तीनों कोचिंग नहीं पहुंचे और रास्ते से लापता हो गए। सुबह आठ बजे तक जब यह वापस घर नहीं आए, तब उन्होंने खोजबीन शुरू की। लेकिन तीनों का कोई सुराग नहीं लगा। दोपहर बाद रामबली एवं राजकुमार ने संयुक्त रूप से पुलिस को तहरीर देकर घटना से अवगत कराया है। सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस कुंडौरा से लेकर कस्बे के बस स्टैंड एवं रेलवे स्टेशन मार्ग आदि के सीसीटीवी खंगाल रही है। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि शाम को तीनों छात्रों को कानपुर में सकुशल बरामद कर लिया गया है।