Hindi NewsUttar-pradesh NewsHamirpur NewsThief Steals Jewelry and Cash Worth 1 70 Lakhs Victim Files Online Complaint
 चोरी के पांच दिन बाद पुलिस ने नहीं शुरू की जांच

चोरी के पांच दिन बाद पुलिस ने नहीं शुरू की जांच

संक्षेप: Hamirpur News - 0 चोर ने सोने-चांदी के जेवरात व 1.70 लाख कैश चुराया0 पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियो से ऑनलाइन शिकायत कीफोटो-14- चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता मंगलमुखी।राठ, संवाददाता। कांशीराम कॉलोनी में लाखों रुपए के...

Tue, 11 Nov 2025 06:11 PMNewswrap हिन्दुस्तान, हमीरपुर
share Share
Follow Us on

0 चोर ने सोने-चांदी के जेवरात व 1.70 लाख कैश चुराया 0 पीड़ित महिला ने उच्चाधिकारियो से ऑनलाइन शिकायत की फोटो-14- चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाता मंगलमुखी। राठ, संवाददाता। कांशीराम कॉलोनी में लाखों रुपए के सोना-चांदी के जेवरात चोरी होने के बाद भी पुलिस पीड़ित मंगलमुखी को टरका रही है। न्याय न मिलने पर पीड़ित ने ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। काशीराम कॉलोनी निवासी मंगलमुखी वफाती ने बताया कि गत 6 नवंबर की रात 9 बजे वह घर पर नहीं था। तभी कस्बे का एक युवक ताला तोड़कर घर में घुस गया और वहां से डेढ़ किलो चांदी, एक तोला सोना, 1.70 लाख रुपए, पांच बोरी लाही, एक बोरी अरहर, तीन बोरी मसूर चोरी कर ली।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

जब चोर चोरी करके बाहर निकाला तो कॉलोनी के कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और डायल पुलिस को सूचना दी। अंधेरे में लोगों को चकमा देकर चोर भाग गया। जब वह घर पहुंचा तब चोरी की जानकारी हुई। घटना की जानकारी इलाकाई पुलिस को दी। लेकिन पांच दिन बीत जाने के बाद पुलिस घटनास्थल का मुआयना करने नहीं आई और ना ही मुकदमा दर्ज किया गया। जिससे वह अत्यधिक मानसिक तनाव में है। पीड़ित मंगलमुखी ने ऑनलाइन शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। इंस्पेक्टर अमित कुमार ने कहा कि मामले की जांच करायेंगे।